कोरबा। 11 years child did wonders: कोरबा के रहने वाले 11 साल के अर्जुन अग्रवाल ने कौन बनेगा करोड़पति यानी केबीसी में 12 लाख रुपए जीते हैं। अर्जुन कक्षा छठवीं के छात्र हैं। शो से वापस आने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने उनका स्वागत किया है। वहीं दर्री आईपीएस प्रशिक्षु सीएसपी विमल कुमार पाठक अपने कार्यालय में बुलाकर अर्जुन का सम्मान किया है।

11 years child did wonders:  इस मौके पर अर्जुन ने बताया कि उसे बचपन से ही सामान्य ज्ञान में रुचि है। उसका सपना था कि पढ़ाई के साथ साथ एक दिन वो इस कार्यक्रम में हिस्सा ले। अर्जुन ने कहा – अमिताभ बच्चन से मिलकर उसे बेहद खुशी हुई। वो प्रयास करेगा कि फिर से इस कार्यक्रम का हिस्सा बन पाए। वहीं IPS विमल कुमार पाठक ने बताया कि अर्जुन दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा हैं। पाठक ने अर्जुन को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Previous articleShahrukh gets death threat: शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, 50 लाख की मांग, रायपुर पहुंची पुलिस की टीम
Next articleASMI Machine Pistol:  भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन ने बनाई अस्मि मशीन पिस्टल, एक मिनट में चला सकती है 600 गोलियां 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here