जांजगीर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहां है कि सरकार को प्रति एकड़ 20 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदना चाहिए। सरकार को किसानों का पूरा धान खरीदने का प्रयास करना चाहिए। एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदना न्यायसंगत नहीं है।
एक बयान में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार धान खरीदी में किसानों के साथ छल करती आई है। गिरदावरी के नाम पर किसानों का रकबा काटा जा रहा है तो कभी अव्यवस्था फैलाकर किसानों का धान खरीदने में आनाकानी की जा रही है। पिछले साल किसानों को बर्तनों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
श्री चंदेल ने आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन पर डांस करते हुए कहा यह समय धान खरीदी पर ध्यान केंद्रित करने का है और सरकार नाच गाने के आयोजन में व्यस्त हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर धान खरीदी में कहीं भी अव्यवस्था मिले तो सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कड़ा प्रतिरोध जाहिर करेगी।