मनेन्द्रगढ़। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के वन मंडल मनेंद्रगढ़ में मंगलवार सुबह आदमखोर तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा है। तेंदुआ के मानव पर हमले की यह तीसरी घटना है, जिसमें अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है।
CG NEWS: रेंजर चंद्रमणि तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार जनकपुर परिक्षेत्र के कुंवारी बीट के ग्राम सिंगरौली के पुरनिहापारा में आज सुबह करीब 7.30 बजे उमाबाई बैगा अपने घर के पास थी। तभी तेंदुआ उसे उठाकर ले गया। महिला के गले पर वार करने पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।