Home Uncategorized अमृतपाल की ब्रिटेन में बसने की योजना खुफिया रिपोर्ट से हुआ खुलासा

अमृतपाल की ब्रिटेन में बसने की योजना खुफिया रिपोर्ट से हुआ खुलासा

0
अमृतपाल की ब्रिटेन में बसने की योजना  खुफिया रिपोर्ट से हुआ खुलासा

नई दिल्ली । वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ जारी सर्च ऑपरेशन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खुफिया रिपोर्ट में एक बात सामने आई है कि अमृतपाल सिंह ब्रिटेन की नागरिकता लेना चाहता है, जिसके लिए अमृतपाल ने फरवरी में ही आवेदन कर दिया था।
अमृतपाल की पत्नी किरण कौर भी ब्रिटेन की नागरिक हैं। इस आधार पर अमृतपाल द्वारा ब्रिटेन की नागरिकता मांगी गई थी। हालांकि आवेदन अभी ब्रिटेन अधिकारियों के पास लंबित है। उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
शीर्ष खुफिया सूत्रों का कहना है कि वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह स्थानीय अधिकारियों और नागरिक समाज के माध्यम से उसके ऊपर बनाए गए माहौल को समझता है। इस वजह से वो देश छोड़कर ब्रिटेन में बसने का प्लान बना रहा था।

अधिकारियों का यह भी कहना है कि नशे के तस्कर और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की वित्तिय मदद करते थे। इसके अलावा आईएसआई द्वारा उसे हथियारों, गोला-बारूद की मदद की जा रही थी। अधिकारियों ने कहना है कि अमृतपाल खुद को समाज सुधारक के तौर पर पेश कर रहा था और एक नशामुक्ति केंद्र भी संचालित कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here