Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/फैक्ट्री में मेरा पैसा कोई साबित कर दे तो राजनीति छोड़ दूंगा – भगत
Uncategorized

फैक्ट्री में मेरा पैसा कोई साबित कर दे तो राजनीति छोड़ दूंगा – भगत

Avatar photo
By fourthline.in
April 11, 2023 1 Min Read
0

अम्बिकापुर । खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने पहली बार जनसभा में बतौली के ग्राम चिरगा में प्रस्तावित एल्यूमिना फैक्ट्री का ज़िक्र किया और कहा कि यह अफवाह फैलाई जा रही है कि इसमें उनका पैसा लगा है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर यह कोई साबित कर दे तो वह उसी दिन राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
श्री भगत एक सड़क के भूमिपूजन के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चिरगा में प्रस्तावित एल्यूमिना फैक्ट्री का विरोध कर रहे ग्रामीणों का मानना है कि फैक्ट्री में राजनेताओं का पैसा लगा है इसलिए वे फैक्ट्री लगाने के खिलाफ मुहिम में उनका साथ नहीं दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि फैक्ट्री के ही मुद्दे पर एक बार श्री भगत को ग्रामीणों ने घेर लिया था और बड़ी मुश्किल से सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें निकाला था। पहली बार उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी सफाई दी।

श्री भगत यहीं नहीं रुके बल्कि यह भी कहा कि उनके पास पैसा नहीं है, फैक्ट्री कहां से लगाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके बाल- बच्चे सब सेटल हो गए हैं, उनका काम सिर्फ जनता की सेवा करना है। उन्होंने अपनी सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा श्री बघेल ने सभी लोगों के लिए जितना किया उतना आज तक किसी ने नहीं किया। कोरोना काल में जब अपने भी साथ नहीं थे तब हमने मुफ्त चावल, दवाएं और जरूरत की चीजें दीं। अगले दो साल तक लोगों को मुफ्त चावल मिलता रहेगा।

Tags:

खाद्य मंत्री अमरजीत भगतचिरगा एल्युमिना फैक्ट्रीछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री भूपेश बघेलस्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

केन्द्रीय विद्यालय में अभिभावकों को दी गईं उपहार में पुस्तकें

Next

स्मार्ट सिटी के चार हजार करोड़ के फंड का हो रहा दुरुपयोग, स्मार्ट शहर की संकल्पना रसातल की ओर – अमर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • New rules to SIM recharge : अब 28 दिन की बजाय 30 दिन की वैलिडिटी, डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ काल रिचार्ज प्लान भी
  • Antirabies Day : एंटी रैबीज डे पर जिला  पशु चिकित्सालय में पालतू पशुओं को लगाया गया मुफ्त टीका
  • Pollution prevention : सर्दियों में प्रदूषण से निपटने दिल्ली सरकार का फैसला,  निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना
  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme