Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/मैनपाट, कुनकुरी सहित 5 रिसार्ट में खुलेगा बार, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो देना होगा हर्जाना
Uncategorized

मैनपाट, कुनकुरी सहित 5 रिसार्ट में खुलेगा बार, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो देना होगा हर्जाना

Avatar photo
By fourthline.in
April 17, 2023 1 Min Read
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अपने रिसार्ट में पर्यटकों की मांग पर बार खोलने जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार की अनुमति मिल गई है। इसके लिए विभाग ऐसे रिसार्ट क चयन किया है जहां पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ पहुंचती है।

प्रयोग के तौर पर पहले चरण में दंडामी लग्जरी रिसार्ट चित्रकोट, कोईनार हाइवे ट्रीट कुनकुरी जशपुर, शैला टूरिस्ट रिसार्ट मैनपाट, हरेली इको रिसार्ट बारनवापारा और बैगा एथनिक रिसार्ट सरोदा दादर चिल्फी घाटी शामिल हैं। इन पांच जगहों में सालभर में 30 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं।


इन रिसार्ट में पर्यटकों की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद विभाग शेष रिसार्ट में भी बार खोलने पर विचार करेगा। इन पांच रिसार्ट में बार खोलने के लिए विभाग की तरफ से गाइडलाइन तैयार की जा रही है कि बार में पयर्टकों को किस तरह की सुविधाएं देनी हैं। मई के अंत या जून से बार की सुविधा हो मिलने लगेगी।

शराब दुकानों से थोड़ी महंगी होगी

रिसार्ट में सभी तरह की बीयर और वाइन मिलेगी। विभाग की तरफ से अभी रेट तय नहीं किया गया। जानकारी के मुताबिक बड़े-बड़े होटल्स की बार की तरह यहां पर भी पर्यटकों को 25 से 30 प्रतिशत महंगी शराब मिलेगी। शराब पीने के बाद पर्यटक यदि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो उसकी भरपाई भी करनी पड़ेगी।

Tags:

आबकारी मंत्री कवासी लखमाछत्तीसगढ़पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तवमुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

‘ पीने वाले लोग कहते हैं शराबबंदी की बात की तो कांग्रेस को वोट नहीं देंगे ‘

Next

माफिया अतीक और उसके भाई की हत्या की सुप्रीम कोर्ट अपनी निगरानी में कराए सीबीआई जांच,पूर्व आईपीएस की याचिका

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Antirabies Day : एंटी रैबीज डे पर जिला  पशु चिकित्सालय में पालतू पशुओं को लगाया गया मुफ्त टीका
  • Pollution prevention : सर्दियों में प्रदूषण से निपटने दिल्ली सरकार का फैसला,  निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना
  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme