Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/जो सरकार अपनी विधायक को सुरक्षा न दे सके भरोसे के लायक नहीं – साव
Uncategorized

जो सरकार अपनी विधायक को सुरक्षा न दे सके भरोसे के लायक नहीं – साव

Avatar photo
By fourthline.in
August 21, 2023 1 Min Read
0

कांग्रेस विधायक छन्नी साहू
का पूछा कुशलक्षेम

रायपुर। एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सोमवार को खुज्जी की कांग्रेस विधायक छन्नी साहू से फोन पर बातचीत की। उन्होंने विधायक साहू से उनके साथ हुई चाकूबाजी की घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्हें सुरक्षित रहने और समाज कार्य में इसी ऊर्जा और शक्ति के साथ डटे रहने के लिए कहा। भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि आप छत्तीसगढ़ की बेटी हो, छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में मैं आपके साथ हूं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक छन्नी साहू से बातचीत को लेकर कहा कि मैंने उनसे ,एक भाई के नाते बातचीत की है। छन्नी साहू छत्तीसगढ़ महतारी की बेटी है। इस हमले से उनका समाजसेवा में उनका हौसला कम न हो, इसलिए उनको संबल दिया। इससे उन्हें ताकत मिलेगी।

विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हुए हमले की घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था का आईना बताते हुए श्री साव ने कहा कि यह हमला महिला विधायक पर ही नहीं, अपितु छत्तीसगढ़ की सवा करोड़ बहन-बेटियों पर हमला है। जो प्रदेश सरकार अपनी ही पार्टी की महिला विधायक की रक्षा न कर सके, उस पर जनता क्या भरोसा करे और क्यों भरोसा करे? ऐसी सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। भरोसे के सम्मेलनों की सियासी ड्रामेबाजी में मशगूल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं तो बर्बादी है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर में भारत स्काउट एवं गाइड का संभाग स्तरीय राज्य पुरस्कार शिविर

Next

सीमा हैदर की तरह अब बांग्लादेश से एक साल के बच्चे को लेकर भारत आई सोनिया अख्तर !

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme