Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गिरफ्तार करने की ईडी की थी योजना !
Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गिरफ्तार करने की ईडी की थी योजना !

Avatar photo
By fourthline.in
November 23, 2023 1 Min Read
0

रायपुर/जयपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार करने की ईडी की योजना थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘‘लाल डायरी’’ और महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले को भारतीय जनता पार्टी का राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने का ‘‘षड्यंत्र’’ करार दिया। उन्होंने इसकी जांच उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग की।

यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में गहलोत ने कहा, ‘‘एक मांग मैं महादेव ऐप व लाल डायरी मामले के बारे में करना चाहूंगा। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से इसकी जांच कराई जानी चाहिए। भाजपा ने चुनाव के दौरान ये जो षड्यंत्र किया, चुनाव जीतने के लिए, यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है। इसकी जांच होनी चाहिए।’’

छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया चार दिन पहले वहां के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की  योजना थी। उसका पर्दाफाश हो गया और  गिरफ्तारी टाल दी गई। पिछले महीने छत्तीसगढ़ में महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ मनी लांड्रिंग की जांच के दौरान ईडी ने दावा किया था कि महादेव एप के प्रमोटरों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए हैं, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था और पीएम मोदी समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने चुनावी रैलियों के दौरान भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा था।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

कौन बनेगा करोड़पति में करोड़पति बनते-बनते रह गया यह बालक

Next

खैरागढ़ रियासत से जुड़े मामले में गिरफ्तारी, युकां  नेता की हालत बिगड़ी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Two children swept away in Arpa: अरपा नदी में बहे दो बच्चे,  SDRF देर से पहुंची, लोगों ने जताई नाराजगी
  • Pensioners seek legal protection under UCC : यूसीसी में पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को कानूनी संरक्षण मिले, पेंशनर्स महासंघ ने ज्ञापन सौंपा
  • TI suspended for making reels : वर्दी में बॉलीवुड गाने पर Reel बनाया TI , DIG ने किया TI कोलाइन अटैच, नया थाना प्रभारी नियुक्त
  • CG First Women’s Open Jail : छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, केंद्रीय जेल रायपुर में डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ
  • Bilaspur Stone-pelting :  बिलासपुर पत्थरबाजी का मुख्य आरोपी पन्ना से गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी हुए थे घायल
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme