Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/मौसम विभाग ने दी राहत की ख़बर, कमजोर पड़ा तूफान मिचौंग, खुलेगा मौसम
Uncategorized

मौसम विभाग ने दी राहत की ख़बर, कमजोर पड़ा तूफान मिचौंग, खुलेगा मौसम

Avatar photo
By fourthline.in
December 6, 2023 1 Min Read
0

रायपुर/चेन्नई। Cyclone Michoung: बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन मिचौंग आंध्र प्रदेश तट से टकराकर उत्तर की ओर बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन कमजोर पड़ गया और अगले दो दिन में मौसम साफ होने  के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

Cyclone Michoung: चक्रवाती तूफान मिचौंग का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखा गया। सोमवार की आधी रात से  शुरू हुई बारिश बुधवार सवेरे रूकी। इससे खलिहानों  और खरीदी केन्द्रों में खुले में पड़े धान सहित रबी फसलों खासकर दलहनी फसलों को भारी नुकसान का अनुमान है ‌।इस बीच मौसम विभाग  की ओर से राहत की ख़बर आई है ‌। अगले दो दिनों में मौसम साफ हो जाने का अनुमान है। मौसम खुलने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

Cyclone Michoung: तूफान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हुआ। आंध्र प्रदेश में  मिचौंग के चलते 194 गांव और दो शहरों के लगभग 40 लाख लोग प्रभावित हुए। वहीं 25 गांवों में बाढ़ आई।

तमिलनाडु में तूफान की वजह से राज्य में 2 दिनों में 3 महीने की बारिश हो गई। चेन्नई शहर पानी में डूब गया, जिसके कारण 17 लोगों की मौत हो चुकी है। CM एमके स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 5060 करोड़ रुपए की राहत की मांग की।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

नवनिर्वाचित विधायक भूलन सिंह मरावी ने जनता के बीच पहुंच जताया आभार

Next

लोकसभा सदस्यता से रेणुका का इस्तीफा, जेपी नड्डा से मिलीं 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme