Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाली छत्तीसगढ़ की कमान
Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाली छत्तीसगढ़ की कमान

Avatar photo
By fourthline.in
December 13, 2023 2 Min Read
0

शहीद वीरनारायण सिंह का किया पुण्य स्मरण, संसद हमले में शहीद हुए जवानों को भी दी श्रद्धांजलि

रायपुर। आज 13 दिसंबर का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में दर्ज हो गया। जशपुर के आदिवासी अंचल से छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री ने इस बेहद खास मौके पर शपथ ग्रहण के पूर्व अपने आराध्य देवताओं और अपनी माताजी के साथ ही छत्तीसगढ़ की विभूतियों का नमन किया।

श्री साय ने सुबह की शुरूआत संसद में हुए हमले में शहीद जवानों का पुण्य स्मरण करते हुए की। आज के ही दिन आतंकवादियों से लड़ते हुए वर्ष 2001 में इन जवानों ने अपनी शहादत दी थी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किये। भगवान जगन्नाथ के प्रति गहरी श्रद्धा छत्तीसगढ़ के लोगों में रही है और ओडिशा की तरह ही यहां भी रथयात्रा धूमधाम से निकालते हैं।

निजी जीवन में बेहद धार्मिक श्री साय ने आज के शुभ अवसर पर घर में देवी-देवताओं की पूजा भी सपरिवार की। इसके पश्चात उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण एटीएम चौक अवंति विहार में किया। छत्तीसगढ़ के गठन के पीछे अटल जी की बड़ी भूमिका थी। श्री साय ने आज इस महत्वपूर्ण दिन श्री अटल जी का पुण्य स्मरण किया ताकि छत्तीसगढ़ के निर्माण के पीछे की अटल जी की मंशा को अपने कार्यकाल में निरंतर पूरा करने की दिशा में कार्य करते रहें।

    इसके पश्चात वे जयस्तंभ चौक पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद वीरनारायण सिंह ने 1857 के संग्राम में छत्तीसगढ़ के लोगों के देश प्रेम की अभिव्यक्ति की थी। बिंझवार जाति के इस आदिवासी महानायक का पुण्य स्मरण भी उन्होंने शपथ ग्रहण के पूर्व किया।

सभास्थल में शपथ लेने से पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री ने कुछ दिनों पूर्व अपनी छत्तीसगढ़ यात्रा में नारा दिया था कि हमने ही बनाया है और हम ही इसे संवारेंगे। छत्तीसगढ़ को संवारने की जिम्मेदारी श्री साय को मिली है। प्रधानमंत्री से उन्होंने आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ को स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बीते एक दशक में अपनी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को संवारा है। मुख्यमंच पर बने बैकड्राप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को अंकित किया गया था। आज हुए शपथ ग्रहण के साथ ही छत्तीसगढ़ में नये युग की शुरूआत हो चुकी है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

मुख्यमंत्री का शपथ समारोह अब 4 बजे से, अतिथियों के आने में देरी, बढ़ाया गया समय

Next

महंत रामसुंदर दास का कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा, सबसे बड़ी हार की ली नैतिक जिम्मेदारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme