निगम-मंडलों और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में कुछ दिनों में नियुक्तियां, सीएम कल दिल्ली जाएंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 11 दिसम्बर को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बड़े केंद्रीय नेताओं से मिलकर सरकार के कामकाज पर चर्चा करेंगे। उनकी सरकार के निगम -मंडलों में नियुक्तियों पर भी बात हो सकती है। समझा जा रहा है कि दिल्ली से उनके लौटने के बाद ये नियुक्तियां हो सकती हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सबसे अहम मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हो सकती हैं। वे राष्ट्रीय प्रमुख से प्रदेश में निगम-मंडल की नियुक्ति और पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर मंथन करेंगे।
छत्तीसगढ़ में सरकार का गठन पूरा हो चुका हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही प्रदेश के सभी मंत्री पदभार ग्रहण करते हुए अपने कामकाज संभाल चुके हैं।
