Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/आईपीएस मोहित गर्ग को तीसरी बार राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक
Uncategorized

आईपीएस मोहित गर्ग को तीसरी बार राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक

Avatar photo
By fourthline.in
January 23, 2024 2 Min Read
0

राजनांदगाव। President’s Police Gallantry Medal: छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले के वर्त्तमान एसपी मोहित गर्ग को 26 जनवरी को उन्हें राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने 2019 में बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली मार गिराए थे। जिसको लेकर 26 जनवरी को उन्हें राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

President’s Police Gallantry Medal: बीजापुर में पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना के दौरान थाना भैरमगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बोडगा के जंगल में उनके नेतृत्व में डीआरजी और एसटीएफ की टीम संयुक्त अभियान पर रवाना हुई थी। दिनांक 7 फ़रवरी सन 2019 को बोड़गा नाला के पास पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 पुरूष और 5 महिला सहित 10 माओवादी मार गिराए थे। साथ ही 11 नग कंट्रीमेड गन सहित विस्फोटक बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली थी।

President’s Police Gallantry Medal: जिसको लेकर 26 जनवरी को उन्हें राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि, 10 अक्टूबर सन 2016 को थाना बीजापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोकड़ा पारा तुमनार में माओवादी विरोधी अभियान पर पुलिस पार्टी निकली थी. जिसका नेतृत्व मोहित गर्ग द्वारा किया जा रहा था, सर्चिंग के दौरान घात लगाकर बैठे माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई।

President’s Police Gallantry Medal: फायरिंग के दौरान जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में 4 माओवादियों को मार गिराने गए. जिसमें उन्होंने 9 एम.एम. 1 नग पिस्टल, 1 नग 312 बोर कट्टा, 1 नग भरमार बंदूक, 1 नग मजल लोडिंग गन, बरामद करने में सफलता मिली थी. जिसमें पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को वर्ष 2019 में राष्ट्रपति ‘‘पुलिस वीरता पदक’’ मिला था।

 छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस

President’s Police Gallantry Medal: एसपी मोहित गर्ग छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस हैं और वो मूल रुप से दिल्ली के रहने वाले है। श्री गर्ग इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से एम.बी.ए. की पढ़ाई किये हैं। यूपीएससी में चयन से पहले उन्होंने करीब एक वर्ष तक आईटीसी में नौकरी भी की है। वर्तमान में मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के पद पर पदस्थ हैं।

तीसरी बार राष्ट्रपति ‘‘पुलिस वीरता पदक’’ पुरस्कार

President’s Police Gallantry Medal: इससे पहले वे सीएसपी बिलासपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर एवं पुलिस अधीक्षक के पद पर जिला गरियाबंद, बीजापुर, नारायणपुर, कबीरधाम, बलरामपुर में पदस्थ थे और सेनानी 14 वीं वाहिनी धनोरा बालोद, सेनानी 19वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर, सेनानी 16 वाहिनी छसबल नारायणपुर (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग छत्तीसगढ़ के पहले आईपीएस हैं जिन्हें 03 बार राष्ट्रपति द्वारा ‘‘पुलिस वीरता पदक’’ पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

राहुल गांधी को मंदिर दर्शन से रोकने का कांग्रेस ने नेहरू की प्रतिमा के सामने मौन धारण कर किया विरोध

Next

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नवनियुक्त जज जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा ने ली पद की शपथ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme