Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/बिरनपुर हिंसा की होगी  सीबीआई जांच,  विधानसभा में गृहमंत्री ने  की घोषणा, पीड़ित विधायक ने पूछा था कब मिलेगा न्याय ?
छत्तीसगढ़

बिरनपुर हिंसा की होगी  सीबीआई जांच,  विधानसभा में गृहमंत्री ने  की घोषणा, पीड़ित विधायक ने पूछा था कब मिलेगा न्याय ?

Avatar photo
By fourthline.in
February 21, 2024 1 Min Read
0

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 12वें दिन बुधवार को बिरनपुर हिंसा का मामला गूंजा। डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन में बिरनपुर हिंसा की CBI जांच की घोषणा की । इस हिंसा के पीड़ितों में से एक विधायक ईश्वर साहू की ध्यानाकर्षण सूचना पर हुई चर्चा के जवाब में उन्होंने इसकी घोषणा की ।

भाजपा विधायक ईश्वर साहू ने बिरनपुर का मुद्दा उठाते हुए कहा, हिंसा में भुवनेश्वर साहू के हत्यारों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। ईश्वर साहू ने कहा, बिरनपुर हिंसा में 36 आरोपियों के नाम हैं, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई।

विधायक ने कहा- मैं स्वयं मृतक का पिता हूं। मुझे बताएं, मुझे कब तक न्याय मिल पाएगा। ईश्वर साहू ने पूछा- क्या इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी?

गृहमंत्री ने कहा – पिता का दुःख समझ सकता हूं…

विधायक के प्रश्‍न पर जवाब देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- एक समुदाय विशेष के लोगों ने मारपीट की, जिसमें भुवनेश्वर साहू की मौत हो गई। गृहमंत्री ने कहा- मैं अभिभूत हूं कि ईश्वर साहू जैसे पराक्रमी पिता हमारे सामने मौजूद हैं, जिन्होंने अपना बेटा खो दिया। गृहमंत्री ने कहा- मैं एक पिता का दुःख समझ सकता हूं। मैं इस मामले पर सीबीआई जांच की अनुशंसा करता हूं।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG News : छत्तीसगढ़ में मिली अब तक की सबसे बड़ी मछली, लंबाई 5 फीट वजन 80 किलो 

Next

CG Crime : तीन साल के मासूम बच्चे की गला रेतकर की हत्या, सागौन प्लांटेशन में पत्तों से ढकी मिली लाश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme