Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/सरगुजा/Journalist assaulted: एसडीएम पर पत्रकार से मारपीट के आरोप से माहौल सरगर्म, एसपी के आश्वासन पर मामला हुआ शांत
सरगुजा

Journalist assaulted: एसडीएम पर पत्रकार से मारपीट के आरोप से माहौल सरगर्म, एसपी के आश्वासन पर मामला हुआ शांत

Avatar photo
By fourthline.in
July 4, 2024 1 Min Read
0

सूरजपुर। Journalist assaulted: समाचार कवरेज के दौरान यहां के एसडीएम पर मारपीट करने के एक स्थानीय पत्रकार के आरोप से कुछ समय के लिए माहौल सरगर्म  हो उठा। इसे लेकर दोपहर को थाने के सामने प्रदर्शन किया गया और घटना के लिए कार्रवाई की मांग की जाती रही। बाद में एसपी के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

Journalist assaulted: बताया गया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों में अनिमितताओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने की सूचना प्रशासन को दी  थी। सूरजपुर एसडीएम कार्यकर्ताओं को थाने में बुलाकर प्रदर्शन न करने की समझाइए दे रहे थे। थाने में गहमागहमी देख पत्रकार  ने दृश्य कैमरे में कैद करना चाहा।  एसडीएम को  पत्रकार का फोटो खींचना नागवार लगा और आरोपों के अनुसार उन्होंने पत्रकार से मोबाइल छीन लिया और मारपीट की। 

Journalist assaulted:  इस घटना की जानकारी लगते ही मीडियाकर्मी सहित कांग्रेस नेता व नागरिक थाने पहुँच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता जानकर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पहुँचे और उचित कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद किसी तरह लोगों को शांत कराया । प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में  पुलिस बल मौजूद था। इधर पत्रकारों ने घटना  कड़ी निंदा की है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Team India’s Victory Parade: विक्ट्री परेड के लिए पहुंची टीम इंडिया, नरीमन पॉइंट्स पर उमड़ पड़ी मुंबई नगरी

Next

Bhainsajhar dam gates opened: भैंसाझार डैम के गेट खुलने से अरपा लबालब, बिलासपुर में एक दिन में 291.6 मिमी बारिश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme