Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Industrial strike in Chattisgarh: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में 25 प्रतिशत वृद्धि के विरोध में उद्योगपति करेंगे फैक्ट्रियां बंद
छत्तीसगढ़

Industrial strike in Chattisgarh: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में 25 प्रतिशत वृद्धि के विरोध में उद्योगपति करेंगे फैक्ट्रियां बंद

Avatar photo
By fourthline.in
July 28, 2024 1 Min Read
0

रायपुर। Industrial strike in Chattisgarh: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में 25 प्रतिशत की वृद्धि के विरोध में उद्योगपतियों ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस विरोध के चलते 29 जुलाई की रात से राज्य की लगभग 200 फैक्ट्रियां बंद हो जाएंगी। इन फैक्ट्रियों में मिनी स्टील प्लांट और फेरो एलाय फैक्ट्रियां शामिल हैं।

Industrial strike in Chattisgarh: छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने कहा, बिजली दर में बढ़ोतरी हमारे लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। इससे उद्योगों की उत्पादन लागत काफी बढ़ गई है और हर उद्योग को 25 लाख से 2.5 करोड़ तक का अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। उद्योगपतियों का कहना है कि महंगी बिजली के कारण उनके उद्योगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दरों में कमी नहीं की गई तो सोमवार रात से फैक्ट्रियां बंद हो जाएंगी। उद्योगपतियों का दावा है कि फैक्ट्रियां बंद होने से राज्य की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

Industrial strike in Chattisgarh: उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) को भी पत्र लिखकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है और बिजली की दरों में कमी की मांग की है। इस मामले में उद्योगपतियों की मुख्यमंत्री से भी मुलाकात होने की संभावना है। इस विरोध के कारण प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है, क्योंकि सीएसपीडीसीएल का 60 प्रतिशत लोड इन उद्योगों द्वारा ही आता है। अब देखना यह है कि सरकार उद्योगपतियों की इस मांग को कैसे हल करती है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Raman Deka new governor of CG: रामेन  कुमार डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त, 10 राज्यों के गवर्नर बदले, रमेश बैस की छुट्टी

Next

Offensive messages on vehicles: वाहनों पर आपत्तिजनक संदेश लिखा पाया गया तो भरना पड़ सकता है जुर्माना,दर्ज होगा मुकदमा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme