Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/protest against hike in electricity rates: बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में छत्तीसगढ़ में स्टील, फेरो अलाय फेक्ट्रियां बंद
छत्तीसगढ़

protest against hike in electricity rates: बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में छत्तीसगढ़ में स्टील, फेरो अलाय फेक्ट्रियां बंद

Avatar photo
By fourthline.in
July 30, 2024 2 Min Read
0

रायपुर। Protest against hike in electricity rates: बिजली दरों में हुई 25 प्रतिशत बढ़ोतरी के विरोध में उद्योगपतियों ने मोर्चा खोला दिया है। उद्योपतियों का कहना है कि महंगी बिजली के कारण उद्योगों के सामने एक बड़ा संकट पैदा हो गया है और इसके चलते 30 जुलाई ´यानि आज से सभी फैक्ट्रियां बिजली दर में बढ़ोतरी के विरोध में बंद हो जाएंगी। बंद होने वाली फैक्ट्रियों में मिनी स्टील प्लांट व फेरो एलाय फैक्ट्रियां रहेगी, इनकी संख्या करीब 200 है। 

Protest against hike in electricity rates: छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया कि बिजली दर में बढ़ोतरी उनके लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। इसके चलते उद्योगों की उत्पादन लागत काफी ज्यादा बढ़ गई है और हर उद्योग को 25 लाख से लेकर 2.5 करोड़ तक का ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। नचरानी ने कहा कि फैक्ट्रियां बंद होती है तो इसका प्रभाव प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, साथ ही बेरोजगारी पर भी पड़ेगा। सीएसपीडीसीएल का 60 प्रतिशत लोड हमारे उद्योगों द्वारा ही आता है।

protest against hike in electricity rates: उन्होंने बताया कि बिजली की महंगी दर से निजात दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) को पत्र भी लिखा गया है और उसे बिजली की महंगी दर के कारण होने वाली परेशानी से अवगत भी कराया गया है। उद्योगपतियों का कहना है कि बीते 15 दिनों से उद्योगों को यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में अधिकारियों के साथ ही मंत्रियों से भी मुलाकात की जा चुकी है। इसके बाद भी केवल आश्वासन ही मिला है,इस संकट से बाहर निकलने में हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ दूसरा बड़ा इस्पात उत्पादक

Protest against hike in electricity rates: मालूम हो कि प्रदेश में करीब 850 से ज्यादा इस्पात उद्योग है। ओडिशा के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक राज्य है। बिजली की दरों में बढ़ोतरी के चलते हम बाहरी राज्यों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे है। फैक्ट्रियों के बंद होने से सरकार को राजस्व का भी नुकसान होगा। इन दिनों वैसे ही स्टील उद्योग बाजार की मंदी से जूझ रहे है और ऊपर से महंगी बिजली की दरों ने तो हालत ही खराब कर दी है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Farewell to Governor: निवृतमान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को विदाई, नए राज्यपाल रामेन डेका के स्वागत की तैयारी

Next

Devastation by landslides: वायनाड में भूस्खलन से अब तक 54 की हुई मौत, राहत- बचाव में जुटी सेना 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme