Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/सरगुजा/Ambikapur Ma Mahamaya Airport: अम्बिकापुर-रायपुर विमान सेवा का 26 को मोदी के हाथों शुभारंभ, तैयारियां जोरों पर
सरगुजा

Ambikapur Ma Mahamaya Airport: अम्बिकापुर-रायपुर विमान सेवा का 26 को मोदी के हाथों शुभारंभ, तैयारियां जोरों पर

Avatar photo
By fourthline.in
September 24, 2024 2 Min Read
0

अम्बिकापुर। Ambikapur Ma Mahamaya Airport: सरगुजा जिले के दरिमा स्थित  मां महामाया एयरपोर्ट से रायपुर तक की हवाई सेवा 26 सितंबर से शुरू हो सकती है। इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अंबिकापुर और रायपुर एयरपोर्ट पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘उड़ान 4.2’ योजना के तहत चार राज्यों में हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।

Ambikapur Ma Mahamaya Airport: पिछले मंगलवार को ही एलायंस एयर ने दरिमा एयरपोर्ट पर 72 सीटर विमान का सफल ट्रायल रन किया था। इसके साथ ही अंबिकापुर-रायपुर हवाई सेवा की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। उड़ान 4.2 के तहत फ्लाई बिग कंपनी को अंबिकापुर से रायपुर और बिलासपुर के लिए हवाई सेवाओं का संचालन सौंपा गया है। फ्लाई बिग 19 सीटर विमानों का संचालन करेगी, जिससे छोटे शहरों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। मां महामाया एयरपोर्ट, सरगुजा के मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित है, का उन्नयन 47 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें 1920 मीटर लंबे एयर स्ट्रिप और 1800 मीटर के मुख्य रनवे का निर्माण हुआ है। एलायंस एयर ने यहां 72 सीटर विमान का ट्रायल रन पूरा कर लिया है और रिपोर्ट DGCA को भेजी गई है। डीजीसीए की मंजूरी के बाद जल्द ही हवाई सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी

Ambikapur Ma Mahamaya Airport: पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने एलायंस एयर के अधिकारियों से अंबिकापुर को हवाई नेटवर्क से जल्द जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी तक की सेवा शुरू करने का सुझाव दिया, जिससे अंबिकापुर को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ा जा सके। उड़ान 4.2 योजना के तहत जो सीटें खाली रह जाएंगी, उनकी लागत का भुगतान राज्य सरकारें करेंगी, जिससे विमानन कंपनियों को नुकसान नहीं होगा। फ्लाई बिग वर्तमान में पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में छोटी घरेलू सेवाएं संचालित कर रही है और अब छत्तीसगढ़ में अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है।

कई नए शहर जुड़ेंगे 

Ambikapur Ma Mahamaya Airport: भविष्य में अंबिकापुर को दिल्ली, कोलकाता, रांची, हैदराबाद, और मुंबई जैसे बड़े शहरों से जोड़ने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। एलायंस एयर फिलहाल 57 शहरों में 137 घरेलू उड़ानें संचालित कर रही है और इसके नेटवर्क का विस्तार करने पर काम कर रही है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Health minister got angry: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी भड़के, सिम्स के डीन और अस्पताल अधीक्षक निलम्बित

Next

Surguja driver murdered in Raipur: सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के ड्राइवर की रायपुर में चाकुओं से गोदकर हत्या

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme