Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राजनीति/MLA Renuka Singh: विधायक रेणुका की अहम पहल, भरतपुर ब्लाक में हर महीने दो दिन बैठेंगे अपर कलेक्टर
राजनीति

MLA Renuka Singh: विधायक रेणुका की अहम पहल, भरतपुर ब्लाक में हर महीने दो दिन बैठेंगे अपर कलेक्टर

Avatar photo
By fourthline.in
September 24, 2024 2 Min Read
0

मनेन्द्रगढ़। MLA Renuka Singh: छत्तीसगढ़ के भरतपुर-सोनहत विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की पहल से अब वनांचल क्षेत्र भरतपुर ब्लाक के लोगों को राजस्व प्रकरण के निपटारे के लिए जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। भरतपुर अनुभाग क्षेत्र अन्तर्गत समस्त राजस्व, अपील, पुनरीक्षण एवं पुनर्विलोकन के प्रकरणों की सुनवाई के लिए अनिल कुमार सिदार अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को अधिकृत किया गया है।

MLA Renuka Singh: अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरतपुर अनुभाग के समस्त प्रकरणों की सुनवाई प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय सोमवार को दोपहर 2.00 से 4.00 बजे तक भरतपुर राजस्व अनुविभागीय कार्यालय (एसडीएम ऑफिस) में प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। भरतपुर ब्लाक में महीने में दो दिन अपर कलेक्टर के बैठने पर विधायक रेणुका सिंह ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, मैंने विधानसभा चुनाव के दौरान यह वादा किया था कि, मैं चांगभखार को जिला बनाउंगी। विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि  उसी के तहत जिला बनने के प्रयास में मेरा यह पहला कदम है। मैं अपने वादे के मुताबिक जल्द ही चांगभखार नाम से जिला बनाउंगी। उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद पहली बार ऐसा होगा कि, सुदूर वनांचल क्षेत्र भरतपुर ब्लाक में महीने में अपर कलेक्टर रैंक के अधिकारी बैठकर राजस्व समेत जनसमस्या का निराकरण करेंगे। 

 110 किमी की दूर नहीं जाना पड़ेगा

MLA Renuka Singh: अपर कलेक्टर के भरतपुर ब्लाक में बैठने से वनांचल क्षेत्र के लोगों को मनेन्द्रगढ़ की 110 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उन्ही के ब्लाक मुख्यालय में उनकी समस्या का निदान होगा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भरतपुर सोनहत विधायक ने कहा, कि कांग्रेस सरकार ने सिर्फ नाम का जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर बना दिया, लेकिन भरतपुर वासियों को अब तक इसका कोई लाभ नहीं मिला। मैं नाम का नहीं काम का जिला बनाने के लिए दृढ संकल्पित हूं।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Dug a grave for black magic: तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए कब्र खोदकर निकाला महिला का शव, दो गिरफ्तार

Next

Chhattisgarh state Youth Commission: विश्व विजय सिंह तोमर  छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme