Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/सूरजपुर/Paddy purchase: अन्नदाता हमारे प्रदेश की आत्मा , उन्हें सम्मान और उनकी मेहनत का पूरा दाम मिले-दयालदास 
सूरजपुर

Paddy purchase: अन्नदाता हमारे प्रदेश की आत्मा , उन्हें सम्मान और उनकी मेहनत का पूरा दाम मिले-दयालदास 

Avatar photo
By fourthline.in
November 14, 2024 3 Min Read
0

•खाद्य मंत्री ने धान उपार्जन केंद्र देवनगर में  धान खरीदी का किया शुभारंभ

सूरजपुर। Paddy purchase: छतीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का शुभारंभ सूरजपुर जिले में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित देवनगर में धान खरीदी कर किया गया था। जिसमें जिले के प्रभारी व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए। धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ  पूजा-अर्चना कर किया गया। केंद्र में किसानों द्वारा लाये गए धान की आर्द्रता का परीक्षण नमी मापक यंत्र में करने के पश्चात भार मापक यंत्र में धान की तौल कर किसानों के धान की खरीदी की गई। 

Paddy purchase: धान विक्रय करने आये किसानों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दी, खाद्य मंत्री ने कृषक बंधुओं का स्वागत उन्हें माला पहनाकर किया। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित देवनगर में 06 किसान बंधु ने टोकन प्राप्त कर कुल 363.20 क्विंटल धान का विक्रय किया। कार्यक्रम में रामानुजनगर के 03 कृषक बंधु सोहर सिंह, जगदीश केवट व हेमचंद प्रजापति ने अपने अनुभव साझा किया गया जिसमें उन्होंने खरीफ वर्ष 2014-15 व 2015-16 में प्राप्त दो वर्ष के धान बोनस का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन ने जो भरोसा उनके मन में कायम किया है उससे प्रभावित होकर इस बोनस राशि का उपयोग उनके द्वारा अपने कृषि को और उन्नत बनाने किया जिले के 11 धान उपार्जन केन्द्र में 28 टोकन अब तक किसान बंधुओं द्वारा प्राप्त किये गए है, जिसमें 26 ऑनलाइन व 02 ऑफलाइन मोड द्वारा प्राप्त किये गए है। जिले में कुल 54 धान उपार्जन केंद्र है। इसके साथ ही जिले में कुल 64626 पंजीकृत कृषक है और रकबा 85731.78 हेक्टर है।

Paddy purchase: जिला प्रभारी व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने धान खरीदी महापर्व में उपस्थित कृषक बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अन्नदाता हमारे प्रदेश की आत्मा है, उनकी मेहनत को पूरा दाम और सम्मान मिले इसके लिए लिये शासन हमेशा ही तत्पर रही है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है, इसे समृद्ध करने के लिए छत्तीसगढ  शासन  लगातार सकारात्कम फैसले ले रहा है और आगे भी किसान के हित में विभिन्न योजनाओं की शुरूआत की जायेगी। किसानों से उनकी उपज को खरीदने, ख़रीदी में पूरी पारदर्शिता बरतने और तय समय सीमा में भुगतान पर हमने विशेष ध्यान दिया है।  धान खरीदी में कृषक बंधुओं को किसी प्रकार से बाधा न आये इसके लिए उन्होंने मंच में उपस्थित संबंधित प्रशासनिक अमले को शासन की मंशानुरूप तय मानकों पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया और धान खरीदी की सतत निगरानी करने की बात कही।     

Paddy purchase: प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने धान खरीदी महापर्व की कृषक बंधुओं को बधाई देते हुये कहा कि ये फसल आपके मेहनत की उपज है। कृषक बंधुओं का उत्थान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है उन्होंने उपस्थित जनों से अपील की  कि सभी किसान बंधु धान खरीदी के निर्धारित तिथि के पूर्व ही टोकन प्राप्त कर अपने धान का विक्रय सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने बिचौलियों के धान पर विशेष निगरानी रखने की बात कही ताकि पात्र किसान का हित प्रभावित न हो। कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भीमसेन अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल,अजय गोयल, थलेशवर साहू,अजय अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष  दीपक गुप्ता शशि तिवारी कपिल पांडे, राम विलास साहू, श्रीमती सीमा सिंह टेकाम,कौशल सिंह व विजय राजवाड़े व अन्य जनप्रतिनिधि, कृषक बंधु, कलेक्टर एस.जयवर्धन, एडीसनल एसपी संतोष महतो, संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी जायसवाल, खाद्य अधिकारी संदीप भगत, उप संचालक कृषि सुश्री संपदा पैकरा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

ACB Raid: जमीन के मामले में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसडीएम और सुरक्षा में लगा नगर सैनिक गिरफ्तार

Next

Reshuffle in charge of IAS officers:  बलरामपुर के कलेक्टर बदले, आधा दर्जन आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme