Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CGPSC 2023 : रविशंकर वर्मा ने सीजीपीएससी में किया टॉप, गांव में की स्कूली पढ़ाई
छत्तीसगढ़

CGPSC 2023 : रविशंकर वर्मा ने सीजीपीएससी में किया टॉप, गांव में की स्कूली पढ़ाई

Avatar photo
By fourthline.in
November 29, 2024 2 Min Read
0

बैकुंठपुर/बलौदाबाजार। CGPSC 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC 2023) के परिणामों में बलौदाबाजार के रविशंकर वर्मा ने शानदार सफलता हासिल की और पूरे राज्य में टॉप किया है। रविशंकर वर्मा का शिक्षा का सफर सरकारी स्कूल से शुरू हुआ। रविशंकर बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक के कोसमंदी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता एक किसान हैं और मां गृहणी हैं।परिवार में उनके दो भाई हैं, जिनमें से एक भाई प्राइवेट जॉब करता है।

गांव में पूरी की 8वीं तक की पढ़ाई 

CGPSC 2023: रविशंकर बताते हैं कि उनका बचपन गांव में ही बीता। 8वीं क्लास तक की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल में की। इसके बाद रायपुर के कालीबाड़ी से 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने NIT रायपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच में बीटेक की डिग्री हासिल की।

 प्राइवेट नौकरी से करियर की शुरुआत

CGPSC 2023: साल 2012 में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद रविशंकर वर्मा ने प्राइवेट सेक्टर में नौकरी शुरू की। हालांकि, इस काम में संतुष्टि नहीं मिली। इसके बाद 2017 में उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की तैयारी करने का फैसला किया। इससे पहले साल 2021 में उन्हें रोजगार अधिकारी के रूप में सफलता मिली और वर्तमान में रविशंकर बैकुंठपुर में रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

CGPSC 2023: रविशंकर वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और संघर्ष को दिया. वो बताते हैं, मेरे लिए यह सिर्फ एक परीक्षा का परिणाम नहीं है, बल्कि यह मेरे सपनों की ओर एक कदम और बढ़ने की कहानी है। वो कहते हैं कि किसी भी कठिनाई से घबराए बिना अगर आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करते हैं, तो सफलता आपके कदमों में होगी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Surajpur Police: गुंडे-बदमाशों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें -एसएसपी

Next

Big fraud: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर तीन लोगों से 72 लाख की ठगी, पिता-पुत्र गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme