Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Clash to remove encroachment: सड़क पर रखी सीमेंट शीट्स पर तहसीलदार ने बुलडोजर चलवा दिया, व्यवसायी ने जड़ा थप्पड़ , गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

Clash to remove encroachment: सड़क पर रखी सीमेंट शीट्स पर तहसीलदार ने बुलडोजर चलवा दिया, व्यवसायी ने जड़ा थप्पड़ , गिरफ्तार

Avatar photo
By fourthline.in
November 29, 2024 1 Min Read
0

मनेन्दगढ। Clash to remove encroachment: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक व्यवसायी ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए तहसीलदार को थप्पड़ जड़ दिया। व्यवसायी को गिरफ्तार  कर लिया गया है।

Clash to remove encroachment: मनेन्द्रगढ़ तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त बीते एक सप्ताह से शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने राजस्व, नगरपालिका और पुलिस अमले के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। शुक्रवार को तहसीलदार शहर के मौहारपारा इलाके के गोपाल शीत गृह के पास पहुंचे, वहां अतिक्रमण हटाने के दौरान युवा सीमेंट व्यवसायी और सीए नितिन अग्रवाल के साथ तहसीलदार की बहस हो गई। इस बीच नितिन अग्रवाल ने तहसीलदार को एक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पुलिस बल नितिन अग्रवाल को थाने लेकर आई और तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त के साथ राजस्व अमला भी थाने पहुंचा और सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने नितिन अग्रवाल को हिरासत में ले लिया।     

सड़क पर रखी सीमेंट शीट्स को  हटाने को लेकर हुआ विवाद 

Clash to remove encroachment: तहसीलदार को थप्पड़ जड़ने वाले नितिन अग्रवाल की सीमेंट, छड़ की दुकान है। दुकान के बाहर नेशनल हाइवे की नाली है। नाली पर दुकान का सीमेंट सीट रखा हुआ था, जिसे वहां मौजूद पटवारी दीपेंद्र सिंह ने हटवाने के लिए कहा। इसके बाद व्यवसायी नितिन सीमेंट सीट हटवा भी रहा था। इस बीच तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त ने जल्दी हटवाने को कहा जिस पर नितिन अग्रवाल भड़क गया और तहसीलदार को थप्पड़ जड़ दिया । व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Big fraud: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर तीन लोगों से 72 लाख की ठगी, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Next

CGST officer arrested taking bribe: दवा कारोबारी से रिश्वत लेते CGST के 2 अधिकारी गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme