Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Another elephant died: नाले में मिला दंतैल हाथी का शव, करंट लगाकर मार डालने की आशंका 
छत्तीसगढ़

Another elephant died: नाले में मिला दंतैल हाथी का शव, करंट लगाकर मार डालने की आशंका 

Avatar photo
By fourthline.in
December 28, 2024 1 Min Read
0

कोरबा। Another elephant died: जिले के कुदमुरा रेंज के गीतकुंवरी क्षेत्र में एक दंतैल हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का दावा है कि इस हाथी को करंट लगाकर मार डाला गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

Another elephant died: शनिवार सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने नाले में डूबे हुए हाथी का शव देखा। घटना की सूचना तुरंत गांव में फैल गई, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने कहा कि हाथी जिस पानी में डूबा था, उसमें डूबने से उसकी मौत संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि कीचड़ में फंसने की संभावना भी नजर नहीं आ रही है।

Another elephant died: ग्रामीणों का मानना है कि हाथी को करंट लगाकर मारा गया है। यह क्षेत्र अक्सर जंगली जानवरों के शिकार के लिए कुख्यात रहा है। प्रारंभिक निरीक्षण में यह बात सामने आई है कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई हो सकती है। वन विभाग का कहना है कि हाथी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वन विभाग के अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या क्षेत्र में अवैध शिकार के लिए बिजली के तार बिछाए गए थे। कुदमुरा रेंज में वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।  

Tags:

#chhattisgarh # CG hindi news #wildlife #CG forest # # # Korba district # forest minister Chhattisgarh
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

ED in lakhama residence: पूर्व मंत्री कवासी लखमा के रायपुर स्थित निवास पर  ईडी का छापा

Next

Horrific road accident update: ट्रक से टकराने के बाद कार में लगी आग, अम्बिकापुर के 2 युवकों की जिंदा जलकर मौत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme