Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Bijapur journalist murder case: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या सरगना सुरेश चंद्राकर के इशारे पर उसके भाई और मुंशी ने की, अब तक 3 गिरफ्तार 
छत्तीसगढ़

Bijapur journalist murder case: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या सरगना सुरेश चंद्राकर के इशारे पर उसके भाई और मुंशी ने की, अब तक 3 गिरफ्तार 

Avatar photo
By fourthline.in
January 4, 2025 2 Min Read
0

बीजापुर। Bijapur journalist murder case:  पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या इस हत्याकाण्ड के सरगना ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर के इशारे पर उसके भाई रितेश चन्द्राकर और उसके मुंशी ने की और बाद में उसकी लाश को सेप्टिक टैंक में डालकर अपने सबसे छोटे भाई दिनेश  चन्द्राकर की मदद लेकर स्लैब की क्राकीटिंग कर दी थी। मुंशी  महेंद्र रामटेके और रितेश चंद्राकर के लोकेशन का पता कॉल डिटेल से चला है।

Bijapur journalist murder case: पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. के अनुसार   अब तक इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश और दिनेश चंद्राकर के अलावा मुंशी महेंद्र रामटेके शामिल हैं। वहीं सुरेश चंद्राकर अब भी फरार है। पुलिस विवेचना के अनुसार ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटनाक्रम के मुताबिक एक जनवरी को सुरेश चंद्रकार के भाई रितेश ने कॉल करके पत्रकार मुकेश को बुलाया। इस दौरान सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके भी मौजूद था। दोनों ने पहले मुकेश चंद्रकार के सिर पर वॉर किया, उसके बाद चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

दोनों ने सेप्टिक टैंक में डाला शव

Bijapur journalist murder case: इस वारदात के बाद दोनों ने हत्या की सूचना ठेकेदार सुरेश चंद्रकार को फोन पर दी। इसके बाद दूसरे दिन हत्या करने वाला रितेश बीजापुर से रायपुर होते हुए दिल्ली फरार हो गयू। रितेश को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। हत्या में शामिल महेंद्र रामटेके एंव दिनेश चंद्राकर को बीजापुर में गिरफ्तार किया गया। मामले में सुरेश चंद्रकार मास्टरमाइंड एवं मुख्य आरोपी है, जो अब तक फरार है, उसके लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है और जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी। साक्ष्य छुपाने के लिए सेप्टिक टैंक में कांक्रीट काम करने वाले आरोपी सुरेश चंद्रकार के भाई दिनेश द्वारा काम किया गया था, जिसे गिरफ्तार किया गया है। मामले को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है और फोरेंसिक टीम भी जांच में लगी हुई है।

Tags:

#Chhattisgarh # CG hindi news # Bijapur Journalist murder case #journalist mukesh chandrakar #bijapur police #DIG Sunderraj p.
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CM Vishnu Dev Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक प्रकाश झा ने मुलाकात की

Next

Ward development: पार्षद रविंद्र सिंह के प्रयासों से हुए वार्ड के उद्यानों में 15 लाख के विकास कार्य , लोगों ने सराहा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme