Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/बिलासपुर/Ward development: पार्षद रविंद्र सिंह के प्रयासों से हुए वार्ड के उद्यानों में 15 लाख के विकास कार्य , लोगों ने सराहा
बिलासपुर

Ward development: पार्षद रविंद्र सिंह के प्रयासों से हुए वार्ड के उद्यानों में 15 लाख के विकास कार्य , लोगों ने सराहा

Avatar photo
By fourthline.in
January 4, 2025 2 Min Read
0

बिलासपुर। Ward development: छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं नगर निगम के वार्ड नंबर 27 विनोबा नगर के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह के प्रयासों से  वार्ड के उद्यानों को 15 लाख रुपए की लागत से सजाने – संवारने का कार्य किया गया, जिसकी  लोग सराहना कर रहे हैं। आर-8 गली गार्डन, सरस्वती पार्क,  पूर्व पार्षद विभा सिंह गली गार्डन,  सहगल गली गार्डन एवं सुमंगलम अपार्टमेंट के पास के उद्यान को रंगरोगन और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। 

Ward development: पार्षद रविन्द्र सिंह ने पार्षद निधि से 5 लाख रूपए उपलब्ध कराकर  उद्यानों में कुर्सियों की व्यवस्था कराई है जबकि  10 लाख रूपए महापौर निधि से रंगरोगन के लिए उपलब्ध कराए। नगर निगम द्वारा  सभी उद्यानों में पाथवे का निर्माण भी किया जा रहा है।  रंगरोगन के साथ जीर्णोद्धार के अन्य कार्य भी जारी हैं। इन कार्यों से उद्यानों का लोगों के लिए आकर्षण बढ़ गया है और ये उद्यान वार्ड की शोभा भी बढ़ा रहे हैं। लोग उद्यानों में सुकून के पल बिताने पहुंच रहे हैं। पार्षद रविन्द्र सिंह ने वार्ड के लोगों के साथ उद्यानों में चल रहे कार्यों का अवलोकन भी किया।

Ward development: उद्यानों में इन विकास कार्यों के लिए वार्ड  विकास समिति के गणमान्य नागरिक अशोक तिवारी,  राधेश्याम परिहार,  रामू शुक्ला,  शिवा मुदलियार,  जवाहर सचदेव,  हरीश तिवारी,  केपी पांडे,  शत्रुघन यादव,  तारकेश राव,  शैलेश बाजपेई,  मदन अग्रवाल,  प्रभाकर राव,  बृजेश सिंह,  चन्द्रनाथ चटर्जी, चंद्रहास उत्तम  शर्मा,  बाबी बक्शी,  संजय दवे,  फिरोज खान, संजय साहू,  राघवेंद्र सिंह, प्रशांत पांडे,  बबलू केसरवानी,  संदीप मिश्रा,  अमित परिहार, भरत चावला, मसीह प्रकाश,  अजय सोनी, पीयूष अग्रवाल, विक्की ऩानवानी, मुकेश दुबे, गुड्डू चंदेल, छोटू बर्डे, दिलीप साहू, नीटु परिहार,  राजेश जोसफ, संजय चौहान, जावेद भाई, अजय गोस्वामी, राज चौहान, शकील खान, दिनेश साहू, सनी चौहान, मुकेश कछुवहा, पप्पू विष्ट आदि ने वार्ड विकास पर हर्ष व्यक्त करते हुए पार्षद श्री सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Bijapur journalist murder case: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या सरगना सुरेश चंद्राकर के इशारे पर उसके भाई और मुंशी ने की, अब तक 3 गिरफ्तार 

Next

No FIR for arson in shop: आगजनी की कोशिश की पहली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, दस दिनों बाद जला दी गई पूरी दुकान 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme