रायपुर। Zila panchayat reservation: जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रदेश की सभी 33 जिला पंचायतों में 17 की अध्यक्ष महिलाएं होंगी। 13 जिला पंचायतें सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित घोषित की गई हैं। इनमें 7 जिला पंचायतों के अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह 4 जिला पंचायतों का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है । इनमें दो इस वर्ग की महिला के लिए आरक्षित घोषित की गई हैं। बाकी 16 जिला पंचायतों का अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। इनमें 8 इस वर्ग की महिलाओं के लिए होगा। इस तरह 33 जिला पंचायतों में 17 जिला पंचायतों में अध्यक्ष की कुर्सियां महिलाएं संभालेंगी।
देखें आदेश-











