Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/नगरीय निकाय चुनाव/Municipal elections: सूरजपुर की बगिया में कुसुम खिलेगा या देवंती को मिलेगा आशीर्वाद  ,आई फैसले की घड़ी
नगरीय निकाय चुनाव

Municipal elections: सूरजपुर की बगिया में कुसुम खिलेगा या देवंती को मिलेगा आशीर्वाद  ,आई फैसले की घड़ी

Avatar photo
By fourthline.in
February 14, 2025 2 Min Read
0

• अजय गुप्ता, सूरजपुर। Municipal elections:  शहर में राजनीतिक माहौल गरम है। हर गली-चौराहे पर बस एक ही चर्चा है कि नगर सरकार की कमान किसके हाथ में होगी? सूरजपुर की बगिया में कुसुम खिलेगा या दैवंती को आशीर्वाद मिलेगा, फैसले की घड़ी आ गई है। कल 15 फरवरी को ईवीएम खुलेगी और कुछ ही घंटों में सब कुछ साफ़ हो जायेगा।  चाय-पान की दुकानों से लेकर होटलों तक में इसकी ही चर्चा है। कोई आंकड़ों का जोड़-घटाव लगा रहा है तो कोई कयासों के तीर चला रहा है।

Municipal elections:   नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला होता आया है। दोनों प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं और दोनों आत्मविश्वास से भरी  हुई हैं। भाजपा की देवंती साहू को भरोसा है कि प्रदेश में पार्टी की सरकार होने का फायदा उन्हें मिलेगा। जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया होगा।कांग्रेस की कुसुमलता राजवाड़े का दावा है कि नगर में कांग्रेस शासन के दौरान हुए विकास कार्यों पर जनता ने मोहर लगाई है। सवाल यह है जनता ने किसे चुना? क्या उन्होंने “डबल इंजन सरकार” का साथ दिया, या फिर पुराने अनुभवों पर भरोसा जताया? इसे लेकर शहर में चर्चाओं और सियासी गहमागहमी का दौर है।


Municipal elections:   होटलों, दुकान, गलियों, हर जगह अध्यक्ष व वार्डों में कौन प्रत्याशी जीतेगा इसकी ही चर्चा हो रही है। यहां सिर्फ अध्यक्ष पद ही नहीं, पार्षद के प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। वार्ड क्रमांक 3, 6 और 16 सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं, जहां मुकाबला इतना तगड़ा रहा कि सांसें अटकी हुई हैं! प्रत्याशियों के समर्थकों में जोश है और ईवीएम के फैसले तक हर कोई बेसब्र है। कोई भाजपा की जीत तय मान रहा है, तो कोई कांग्रेस की वापसी का दावा कर रहा है।इन तमाम दावों के बीच आम जनता को भी 15 फरवरी का इंतजार है,जब अध्यक्ष सहित वार्ड के 58 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला ईवीएम से बाहर निकलेगा।
Municipal elections:  हालांकि,यह इंतजार प्रत्याशियों के लिए भी बेहद बेचैनी भरा है। इधर आमजन चर्चाओं में कभी किसी को, तो कभी किसी को जिता रहे हैं। सस्पेंस चरम पर है! चर्चाओं का तापमान बढ़ता ही जा रहा है! सियासत की सुई किस ओर झुकेगी? कल ईवीएम खुलने के बस  कुछ ही घंटों में सब साफ हो जाएगा।

Tags:

#Chhattisgarh #CG hindi news #municipal elections #surajpur district
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

President’s rule in Manipur:  मणिपुर में राष्ट्रपति शासन, भाजपा नहीं कर पाई पूर्णकालिक मुख्यमंत्री का चयन

Next

Champions Trophy:  चैम्पियंस ट्रॉफी में टीमों पर बरसेगा धन, विजेता को मिलेंगे 19 करोड़

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme