Municipal elections result: कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत
रायपुर। Municipal elections result: छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनावों में मतगणना के जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी बाजी मारने में कामयाब रहे हैं।
Municipal elections result: सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने शानदार जीत दर्ज की, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
Municipal elections result: कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने जीत दर्ज कर कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस का दबदबा बरकरार रखा। यह जीत कांग्रेस के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह क्षेत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह क्षेत्र है।
