Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Tendupatta Bonus Scam: वनकर्मी के मकान से 26.63 लाख नगद और दस्तावेज बरामद, 12 स्थानों पर छापेमारी
छत्तीसगढ़

Tendupatta Bonus Scam: वनकर्मी के मकान से 26.63 लाख नगद और दस्तावेज बरामद, 12 स्थानों पर छापेमारी

Avatar photo
By fourthline.in
April 10, 2025 2 Min Read
0

रायपुर। Tendupatta Bonus Scam:  सुकमा जिले में तेन्दूपत्ता बोनस के गबन के मामले में ईओडब्ल्यू की टीम ने बस्तर के  पूर्व विधायक मनीष कुंजाम, डीएफओ कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी और प्राथमिक लघुवनोपज समिति के प्रबंधकों समेत 12 स्थानों  पर छापामार कार्रवाई की। इस छापे में एक वनकर्मी के घर से 26.63 लाख नकद मिले।

Tendupatta Bonus Scam: ईओडब्ल्यू ने एक प्रेस नोट जारी कर के बताया है कि टीम को महात्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कई बैंक एकाउंट व निवेश से संबंधित कागजात मिले हैं। साथ ही डीएफओ कार्यालय के कर्मचारी राजशेखर पुराणिक के निवास से 26,63,700 रूपए नगदी जब्त की गई है।

Tendupatta Bonus Scam: प्रेस नोट में बताया गया है कि अशोक कुमार पटेल, डी०एफ०ओ०, वनमंडल सुकमा द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए वन विभाग के अधिकारियों एवं वनमंडल से संबंधित विभिन्न प्राथमिक लघुवनोपज समिति के प्रबंधकगण एवं पोषक अधिकारीगण के साथ मिलकर आपराधिक षड़यंत्र कर वर्ष 2021 एवं वर्ष 2022 सीजन के तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक हेतु संग्राहको को प्रदान किए जाने वाली राशि (करीब 7 करोड़) का एक बड़ा हिस्सा गबन कर लिया । इस मामले में डीएफओ अशोक कुमार पटेल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इस संबंध में ब्यूरो में अपराध क्रमांक-26/2025, धारा-409, 120बी भादवि, दिनांक 08.04.2025 दर्ज किया गया है।

Tendupatta Bonus Scam: इस कार्यवाही में संदेहियों के निवास स्थानों एवं अन्य जगहों से प्रकरण के संबंध में महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाईल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कई बैंक एकाउंट एवं निवेश से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। डीएफओ कार्यालय सुकमा के कर्मचारी राजशेखर पुराणिक के निवास से 26,63,700 रू. नगद सर्च के दौरान जप्त किया गया है। प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Tags:

#TendupattaScam #BonusScam #ForestDepartmentRaid #CorruptionCase #ScamAlert #CashRecovery #RaidNews #TendupattaBonus #BlackMoney
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Cricket Returns to Olympic:128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, 2028 लॉस एंजिलिस में टी20 फॉर्मेट में छह टीमें भिड़ेंगी

Next

Gang of cyber thugs active: छत्तीसगढ़ पुलिस ने छात्रों और पालकों को किया सतर्क, साइबर ठग सक्रिय

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme