Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Power weeder scam: किसानों को बाजार से ढाई गुने दाम पर अमानक पावर वीडर, कृषि मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
छत्तीसगढ़

Power weeder scam: किसानों को बाजार से ढाई गुने दाम पर अमानक पावर वीडर, कृषि मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

Avatar photo
By fourthline.in
April 22, 2025 1 Min Read
0

रायपुर। Power weeder scam:   छत्तीसगढ़ में किसानों को वितरित किए गए अमानक पावर वीडर उपकरणों की खरीद में गड़बड़ी के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जांच के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने इस संबंध में कृषि उत्पादन आयुक्त को पत्र लिखकर जांच समिति गठित करने और पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने को कहा है।

Power weeder scam:  किसानों को 1.26 लाख रुपये प्रति यूनिट की दर से पावर वीडर मशीनें बेची गईं, जबकि इन्हीं मशीनों की बाजार कीमत मात्र 50 हजार रुपये है। यह भी आरोप है कि मशीनें चाइना मेड हैं और इनकी गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी है। बताया जा रहा है कि ये पावर वीडर मशीनें राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा निर्धारित दरों पर खरीदी गई थीं।

Power weeder scam:  वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2022-23 में तीन अलग-अलग केंद्रीय योजनाओं के तहत प्रदेशभर के किसानों को 4,500 से अधिक यूनिट्स वितरित किए गए। इस दौरान लगभग 73 करोड़ रुपये खर्च किए गए। हाल ही में इन उपकरणों को केंद्र सरकार की प्रमाणन एवं परीक्षण एजेंसी ने अमानक करार दिया है, जिससे इस पूरे प्रकरण पर सवाल उठने लगे हैं।

Tags:

#PowerWeederScam #FarmersCheated #AgricultureScam #Chhattisgarh #SubstandardEquipment #MinisterOrdersProbe #AgricultureFraud #CorruptionInFarming
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Terrorist attack in kashmir:  कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला , 27 की मौत, अमित शाह श्रीनगर रवाना

Next

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के घर भीड़, कुछ ही देर में शव पहुंचेगा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme