Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राजनीति/Rahul Gandhi: बिहार में पुलिस ने काफिले को रोका तो राहुल गांधी पैदल ही आंबेडकर हॉस्टल पहुंचे
राजनीति

Rahul Gandhi: बिहार में पुलिस ने काफिले को रोका तो राहुल गांधी पैदल ही आंबेडकर हॉस्टल पहुंचे

Avatar photo
By fourthline.in
May 15, 2025 2 Min Read
0

पटना। Rahul Gandhi:  राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, लेकिन रोक नहीं पाई। वो हमें इसलिए नहीं रोक पाई, क्योंकि मेरे पीछे युवाओं की शक्ति है। दुनिया की कोई ताकत मुझे रोक नहीं सकती। राहुल गांधी बिहार पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस सांसद के काफिले को आंबेडकर हॉस्टल जाने से रोका गया, जिस पर जमकर हंगामा हुआ. इसी के बाद राहुल गांधी पैदल चल कर हॉस्टल पहुंचे और उन्होंने छात्रों को संबोधित किया।

Rahul Gandhi:  कांग्रेस सांसद के शेड्यूल के हिसाब से उनको छात्रों से संवाद करने के लिए आंबेडकर हॉस्टल पहुंचना था, लेकिन उन्हें हॉस्टल पहुंचने से रोका गया जिसको लेकर कांग्रेस ने नीतीश कुमार सरकार और बीजेपी को जमकर घेरा. इसी के बाद राहुल गांधी रुके नहीं और अपने वाहन को वहीं छोड़कर वो गाड़ी से बाहर निकले और पैदल ही हॉस्टल तक पहुंचे।बिहार चुनाव में कांग्रेस छात्रों पर फोकस कर रही है और बेहतर शिक्षा का मुद्दा उठाया जा रहा है। इसी बीच राहुल गांधी का आंबेडकर कल्याण छात्रावास जाना तय था, लेकिन राहुल गांधी को दलित छात्रों से संवाद की इजाजत प्रशासन ने नहीं दी थी। गुरुवार को राहुल गांधी का काफिला जब आंबेडकर छात्रावास पहुंचने के लिए रवाना हुआ तभी पुलिस प्रशासन ने चौरंगी के पास काफिले को रोका।

Rahul Gandhi:   काफिले को रोके जाने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने अपने वाहन में बैठ कर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने दिखाया कि उनके काफिले को रोका गया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कहा, बिहार में NDA की “डबल इंजन धोखेबाज सरकार” मुझे अंबेडकर हॉस्टल में दलित और पिछड़े छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है। उन्होंने आगे कहा, संवाद कब से अपराध हो गया? नीतीश जी, आप किस बात से डर रहे हैं? क्या बिहार में शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थिति छुपाना चाहते हैं?

Tags:

#RahulGandhi #Bihar #AmbedkarHostel #PoliticalNews #Congress #BiharPolitics #RahulGandhiInBihar #PoliceStop #IndianPolitics
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Furnace blast in steel plant: रायगढ़ स्टील प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर

Next

sushasan tihar: दिलों तक पहुँचा विष्णुदेव साय का सुशासन, बुजुर्ग महिला ने अपने ही अंदाज में दिया आशीर्वाद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme