Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/अंतरराष्ट्रीय/Chaos for water in Pakistan:  पाकिस्तान में पानी के लिए बवाल,  सिंध के गृह मंत्री का घर फूंका, पुलिस फायरिंग में एक की मौत
अंतरराष्ट्रीय

Chaos for water in Pakistan:  पाकिस्तान में पानी के लिए बवाल,  सिंध के गृह मंत्री का घर फूंका, पुलिस फायरिंग में एक की मौत

Avatar photo
By fourthline.in
May 21, 2025 1 Min Read
0

इस्लामाबाद। Chaos for water in Pakistan: पाकिस्तान में सिंधु नदी के पानी को लेकर हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। भारत द्वारा सिंधु जल समझौते को रोकने के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तनाव और भी बढ़ गया है। सिंधु नदी पर विवादास्पद नहर निर्माण के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन अब हिंसक प्रदर्शन में बदल गया है।

Chaos for water in Pakistan:   पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सिंध में भारी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और पुलिस से उनकी तीखी झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और गोलियां भी चलाईं। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पुलिस उपाधीक्षक (DSP) समेत कई लोग घायल हो गए हैं।

Chaos for water in Pakistan:   जैसे ही एक प्रदर्शनकारी की मौत की खबर फैली, हालात और बिगड़ गए। गुस्साए लोगों ने दो ट्रेलरों में आग लगा दी और सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर के घर पर धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और उसके कुछ हिस्सों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा, कई मोटरसाइकिलों को भी आग लगा दी गई।

Chaos for water in Pakistan:   प्रदर्शनकारियों के हाथों में बंदूकें भी देखी गईं, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। सिंधु नदी के जल बंटवारे को लेकर स्थानीय लोग खुद को शोषित महसूस कर रहे हैं और सरकार पर भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। हालात पर काबू पाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन तनाव अब भी कायम है।

Tags:

#WaterCrisisPakistan #SindhViolence #PakistanNews #WaterShortage #ProtestsInPakistan #PoliceFiring #CivilUnrest #SindhCrisis #BurningHomeMinisterHouse
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Naxalites Encounter: अबूझमाड़ में  बड़े नक्सलियों को जवानों ने घेरा, 27 मारे गए, , एक जवान शहीद

Next

Sushasan tihar: जशपुर के दोकड़ा में खुलेगा कालेज, मिनी स्टेडियम का होगा निर्माण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme