Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/सूरजपुर/Enchrochment removed: सुभाष चौक अतिक्रमण मुक्त,व्यापारियों के सहयोग से शांतिपूर्ण रही प्रशासनिक कार्रवाई
सूरजपुर

Enchrochment removed: सुभाष चौक अतिक्रमण मुक्त,व्यापारियों के सहयोग से शांतिपूर्ण रही प्रशासनिक कार्रवाई

Avatar photo
By fourthline.in
June 1, 2025 3 Min Read
0

सूरजपुर। Enchrochment removed: नगर के हृदय स्थल सुभाष चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को आज उस समय सहज विराम मिल गया, जब अधिकांश दुकानदार स्वयं ही प्रशासनिक अमले के साथ सहयोग करते हुए आगे आए और अपनी दुकानें खाली कर दीं। चार दिनों से चल रही इस कार्रवाई को लेकर नगर में हलचल थी, लेकिन रविवार को सुबह जैसे ही प्रशासन ने जेसीबी मशीनों के साथ मोर्चा संभाला, तब तक कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खाली कर चुके थे, जिससे प्रशासन को अपेक्षित सख्ती नहीं बरतनी पड़ी।

Enchrochment removed: ,बताया जाता है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हालिया सूरजपुर प्रवास के दौरान भैयाथान रोड पर उनके काफिले को जाम में फंसना पड़ा था। इसके बाद जिला प्रशासन ने सुभाष चौक से लेकर परी हैलीपेड तिराहा तक यातायात को व्यवस्थित करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में नगर पालिका ने 28 मई को सुभाष चौक के दोनों ओर अतिक्रमण कर व्यापार कर रहे दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए 30 मई तक दुकानें हटाने की अंतिम चेतावनी दी थी।प्रशासनिक कार्रवाई के पूर्व दुकानदारों ने जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की, परंतु जब कहीं से कोई ठोस पहल सामने नहीं आई तो अधिकांश व्यापारियों ने दुखी मन से स्वेच्छा से दुकानें खाली कर दीं। रविवार सुबह प्रशासन ने सुभाष चौक से जेसीबी मशीनों के जरिए अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की, लेकिन पहले से सहयोग कर रहे व्यापारियों के चलते यह अभियान अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा।

इस दौरान एसडीएम शिवानी जायसवाल, तहसीलदार समीर शर्मा, राजस्व अमला, नगर पालिका की टीम व पुलिस बल मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े ने शनिवार को सुभाष चौक से भैयाथान रोड तक पैदल भ्रमण कर व्यापारियों को विस्थापन को लेकर समुचित व्यवस्था और समर्थन का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि पहले सड़क चौड़ीकरण के लिए 30-30 फीट की सीमा तय की गई थी, लेकिन व्यापारी संगठनों के आग्रह और प्रशासन से हुई सकारात्मक चर्चा के बाद इसे घटाकर 25-25 फीट किया गया, जिससे आमजन को भी राहत मिली है।अंततः यह कहा जा सकता है कि बीते चार दिनों से नगरवासियों और व्यापारियों के मन में चल रही आशंकाओं का आज शांतिपूर्ण समाधान हुआ। अतिक्रमण हटाने की इस प्रशासनिक पहल में व्यापारियों की सहभागिता ने इस अभियान को एक सकारात्मक मोड़ दिया है।

रोज़ी-रोटी की चिंता में दुकानदार,कर रहे पुनर्वास की मांग

Enchrochment removed: सुभाष चौक पर वर्षों से काबिज लगभग 36 दुकानदारों के लिए यह स्थान न केवल व्यवसायिक था, बल्कि उनके जीवनयापन का एकमात्र आधार भी था। सड़क के किनारे संचालित ये दुकानें, जहां एक ओर ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बनी हुई थीं, वहीं दूसरी ओर अनेक परिवारों की आजीविका का केंद्र थीं। रविवार को जब जेसीबी मशीनों ने इन अतिक्रमणों को हटाया, तो कई दुकानदारों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया।अब यह मांग जोर पकड़ रही है कि इन दुकानदारों को नगर पालिका द्वारा संचालित या उसके नियंत्रण में उपलब्ध किसी स्थान पर व्यवस्थित रूप से विस्थापित किया जाए। कई प्रभावित व्यापारी अब जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से यही अपेक्षा कर रहे हैं कि उन्हें राहत प्रदान की जाए और नई जगह दी जाए जहां वे पुनः अपने व्यवसाय को शुरू कर सकें।इस मुद्दे को लेकर सियासी हलकों में भी चर्चा तेज है। कुछ स्थानीय नेताओं ने विस्थापन की मांग को जायज ठहराते हुए पहल का भरोसा दिलाया है, जबकि नगर पालिका स्तर पर इस संबंध में अब तक कोई स्पष्ट योजना सामने नहीं आई है। व्यापारियों का एक वर्ग प्रशासन से सहयोग की उम्मीद करते हुए यह भी कह रहा है कि यदि व्यवस्थित पुनर्वास की दिशा में कदम नहीं उठाए गए, तो इससे जन असंतोष गहराने की आशंका है।

Tags:

#EncroachmentRemoval #SubhashChowk #UrbanDevelopment #AdministrativeAction
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Encroachment removed:  सुभाष चौक अतिक्रमण मुक्त, व्यापारियों के सहयोग से प्रशासनिक कार्रवाई सफल

Next

Enchrochment removed: सुभाष चौक अतिक्रमण मुक्त,व्यापारियों के सहयोग से शांतिपूर्ण रही प्रशासनिक कार्रवाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme