Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/खेल/Asia Cup 2025:  9 सितंबर से UAE में शुरू होगा एशिया कप, 8 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी
खेल

Asia Cup 2025:  9 सितंबर से UAE में शुरू होगा एशिया कप, 8 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी

Avatar photo
By fourthline.in
July 26, 2025 2 Min Read
0

नई दिल्ली। Asia Cup 2025: एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ऐलान कर दिया है कि पुरुषों का एशिया कप टी20 टूर्नामेंट 2025 में 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित होगा। यह फैसला 24 जुलाई को ढाका में हुई एसीसी की बैठक में लिया गया, जिसमें सभी 25 सदस्य देशों ने हिस्सा लिया। भारत ने इस बैठक में वर्चुअली भाग लिया । बीसीसीआई ने स्पष्ट किया था कि वह ढाका में कोई अधिकारी नहीं भेजेगा, जिसके बाद आयोजन स्थल पर सहमति बनी।

Asia Cup 2025: हालांकि बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव के कारण दोनों देशों ने 2027 तक तटस्थ स्थानों पर ही मुकाबले करने का निर्णय लिया है। इसीलिए यूएई को चुना गया। एसीसी और प्रसारकों के समझौते के अनुसार, भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में होंगे, जिससे लीग चरण, सुपर फोर और फाइनल में दोनों के बीच तीन बार भिड़ंत की संभावना है।

Asia Cup 2025: टूर्नामेंट का शेड्यूल जल्द जारी होने की उम्मीद है, जिससे भारत-पाकिस्तान के बहुप्रतीक्षित मुकाबले का इंतजार खत्म होगा। यह एशिया कप का 17वां संस्करण होगा, जो टी20 प्रारूप में खेला जाएगा, क्योंकि अगले साल भारत और श्रीलंका में टी20 विश्व कप होना है। टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग, यूएई और ओमान की टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें कुल 19 मैच खेले जाएंगे।

Asia Cup 2025: एशिया कप का इतिहास गौरवशाली रहा है। भारत ने आठ बार, श्रीलंका ने छह बार और पाकिस्तान ने दो बार खिताब जीता है। बांग्लादेश फाइनल में पहुंचने के बावजूद ट्रॉफी नहीं जीत सका। यह टूर्नामेंट फरवरी 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के रूप में महत्वपूर्ण होगा।

Tags:

8 Teams Asia CupAsia Cup 2025Asia Cup ScheduleAsia Cup September 2025Asia Cup UAEcricket tournament
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Train of the future:  देश में हाइड्रोजन से चलने वाली भविष्य की ट्रेन तैयार, ट्रायल सफल

Next

Bilaspur airport: बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे की जल्दी कारपेटिंग नहीं हुई तो उड़ानें हो सकती हैं बंद !

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme