बिलासपुर।  Lunar eclipse:   कल 07 सितंबर 2025 (रविवार) को लगने वाले चंद्र ग्रहण के कारण सिद्ध शक्ति पीठ महामाया देवी मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजे से बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर ट्रस्ट द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस दिन दोपहर 12 बजे से मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पूरी तरह वर्जित रहेंगे।

Lunar eclipse:  चंद्र ग्रहण रात्रि 9:57 बजे से प्रारंभ होगा। हिंदू परंपरा अनुसार ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व, यानी दोपहर 12 बजे से ही आरंभ हो जाता है। सूतक काल के दौरान मंदिर में किसी भी प्रकार का दर्शन, पूजन या धार्मिक अनुष्ठान वर्जित रहता ता है। ग्रहण समाप्त होने के पश्चात  मंदिर की शुद्धि एवं पूजन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी, जिसके बाद पुनः मंदिर खोला जाएगा। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस दौरान मंदिर आने से परहेज़ करें और धार्मिक नियमों का पालन करें।

Previous articleFlood in Chhattisgarh: कोरबा में मिनीमाता बांगो बांध के 8 गेट खोले गए, 32 गांवों में मुनादी
Next articleMumbai on High Alert :  400 किलो RDX के साथ भारत में घुसे पाकिस्तान के 14 आतंकी,  मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर धमकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here