बिलासपुर।  Prostitution racket : घरेलू  झगड़े के कारण घर से निकली एक नाबालिग को उसकी सहेली और उसकी मां ने देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें पीड़िता की सहेली, उसकी मां और रायगढ़ में सक्रिय एक दलाल विक्की भोजवानी शामिल है।

Prostitution racket :  पीड़िता ने सरकंडा पुलिस को बताया कि 8 अगस्त 2025 को उसका घरेलू विवाद हो गया था, जिसके चलते वह घर छोड़कर चली गई थी। इस मौके का फायदा उठाते हुए उसकी सहेली ने अपनी मां के साथ मिलकर उसे बहलाया-फुसलाया और रायगढ़ ले गए। रायगढ़ में उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया, उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद उसे अनजान लड़कों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि यह सब एक रैकेट की तरह संगठित तरीके से चल रहा है।

Prostitution racket : सरकंडा थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्जकरते हुए  तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  है, जिनमें पीड़िता की सहेली, उसकी मां और रायगढ़ में देह व्यापार से जुड़ा एक अन्य आरोपी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, बंधक बनाना, शारिरक शोषण और देह व्यापार से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि “यह मामला बेहद गंभीर है और पीड़िता को फिलहाल संरक्षण गृह में रखा गया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कितनी लड़कियां जुड़ी हो सकती हैं और इस मामले में अन्य सहयोगियों की भूमिका रही है।”

Previous articleAsia Cup 2025: ICC ने हैंडशेक विवाद में खारिज की पाकिस्तान की मांग,  पायक्रॉफ्ट ही रहेंगे मैच रैफरी , खेलना है तो खैलो
Next articleIND vs PAK Asia Cup: भारत आगे भी जारी रखेगा पाकिस्तान का विरोध, फाइनल जीता तो नहीं लेगा ट्रॉफी !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here