रायपुर। Major accident at steel plant:  राजधानी के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदावरी प्लांट में  मेंटेनेंस कार्यका  निरीक्षण करने पहुंचे कर्मचारियों पर अचानक निर्माण का भारी हिस्सा गिर गया। इस हादसे में मलबे में दबने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Major accident at steel plant: मिली जानकारी के अनुसार सिलतरा औद्योगिक  क्षेत्र के गोदावरी स्टील प्लांट में हाल में हुए निर्माण  का एक बड़ा हिस्सा उस समय गिर गया जब चल रहे निर्माण कार्यों का प्लांट के कर्मचारी निरीक्षण कर रहे  थे। हादसे में 6 कर्मचारियों  की मलबे में दबने से मौत हो गई। कई कर्मचारी घायल बताए  जा  रहे  हैं , जिन्हें पास के अस्पताकल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Major accident at steel plant:   यह आशंका भी जताई जा रही है कि कुछ लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन लगी हुई हैं। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Previous articleVikassheel new CS:  विकासशील अगले मुख्य सचिव नियुक्त, 30 सितम्बर को संभालेंगे कामकाज
Next articleCJ Ramesh Kumar Sinha: सच्चे न्यायाधीश की पहचान संवेदनशीलता और दृढ़ता का संतुलन – चीफ जस्टिस सिन्हा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here