कवर्धा। CG paddy procurement :   कबीरधाम जिले में दो खरीदी केंद्रों से 7 करोड़ का धान गायब बताया जा रहा है। मामले का खुलासा होने पर संग्रहण केंद्र बाजार चारभाठा में धान शॉर्टेज के प्रकरण में प्रशासन ने संग्रहण केन्द्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जिला विपणन अधिकारी (DMO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

CG paddy procurement : मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक जांच समिति भी गठित कर दी है। बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र में धान की कमी का प्रमुख कारण ‘सूखत’ (नमी कम होने से वजन में कमी) बताया गया है। प्रशासन का कहना है कि संग्रहण केन्द्र प्रभारी ने चूहों, दीमकों या अन्य कीटों द्वारा खाए जाने के कारण कमी होने का तर्क दिया गया है, जो कि बनावटी प्रतीत  होता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच समिति की रिपोर्ट के बाद यदि कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CG paddy procurement :  यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब यह पता चला कि जिले के संग्रहण केंद्रों में रखा गया करीब 26 हजार क्विंटल धान गायब है, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह मामला कबीरधाम जिले के दो प्रमुख संग्रहण केंद्रों—बाजार चारभाठा और बघर्रा—से जुड़ा है। वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान का भंडारण इन केंद्रों में किया गया था। कुल 7 लाख 99 हजार क्विंटल धान संग्रहित किया गया था। जब धान का उठाव कर मिलान किया गया तो दोनों केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान की कमी पाई गई। इसमें से अकेले बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र से लगभग 22 हजार क्विंटल धान गायब होना पाया गया।

Previous articleCG Weather : बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन, छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से अस्थायी राहत, रातें होंगी थोड़ी गर्म
Next articleCG News : सीएम साय का बड़ा तोहफा, छत्तीसगढ़ कर्मचारियों का DA बढ़कर 58% हुआ, केंद्र के बराबर मिला महंगाई भत्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here