रायपुर। Teachers recruitment:  छत्तीसगढ व्यावसायिक परीक्षा मंडल  (व्यापम) ने इस वर्ष आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। शिक्षक बनने की इच्छा रखते वाले उम्मीदवार अब अपनी तैयारी को लक्ष्य कर सकते हैं।

Teachers recruitment:   व्यापम के कैलेंडर के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं शिक्षक पदों के लिए परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को होगी। इसी तरह व्याख्याता भर्ती परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Teachers recruitment:  हालांकि व्यापार ने इनतिथियों को संभावित बताया गया है और अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। परीक्षा से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और एडमिट कार्ड की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

Previous articleAfghanistan-Pakistan Conflict:  अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद जंग के हालात, धमाकों और विमानों की आवाज से गूंजा काबुल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here