• सूरजपुर को 185 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात*
सूरजपुर/ Kudargarh Mahotsav : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विकासखण्ड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ पहुंचे और माँ कुदरगढ़ी धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने जिले को 185 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से 52 कार्यों का लोकार्पण एवं 24 कार्यों का भूमिपूजन कर विकास की बड़ी सौगात दी। इनमें सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा, जलाशय एवं नगरीय अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं।
Kudargarh Mahotsav : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रेडी टू ईट निर्माण के माध्यम से पोषण कार्यक्रम को मजबूती मिल रही है, जिससे महिलाओं और बच्चों को सीधा लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की समृद्धि की कामना की। उन्होंने कुदरगढ़ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्र रोपवे निर्माण, बिजली, डोम सहित आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की बात कही तथा बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद समाप्त करने के प्रयासों को दोहराया।

Kudargarh Mahotsav : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों की उन्नति पर जोर दिया, वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण हेतु सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कुदरगढ़ लोक न्यास ट्रस्ट एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने धाम को आस्था का केंद्र बताते हुए मुख्यमंत्री के आगमन को सौभाग्यपूर्ण बताया।कार्यक्रम में सुपोषण रथ, आपराधिक जागरूकता रथ एवं यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
Kudargarh Mahotsav : इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, अखिलेश सोनी अनिल सिंह मेजर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, कुदरगढ़ मेला अध्यक्ष भुवन भास्कर सिंह शशिकांत गर्ग संदीप अग्रवाल राजेश तिवारी बलराम सोनी प्रदीप द्विवेदी सहित अधिकारियों में आईजी दीपक झा, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, कलेक्टर एस जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, डीएफओ डी.पी. साहू, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।










