रायपुर।   CG Job Scam :  फर्जी डिग्री और नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने दिल्ली से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी मेडिकल डिग्रियां तैयार कर गिरोह को सप्लाई करती थी।

CG Job Scam :   छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फर्जी डिग्री और नौकरी दिलाने के नाम पर की गई 2.34 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य गिरोह से जुड़ी एक महिला आरोपी साक्षी सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली से पकड़कर रायपुर लाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

CG Job Scam :    पुलिस के मुताबिक, साक्षी सिंह इस पूरे फर्जीवाड़े में अहम भूमिका निभा रही थी। वह फर्जी MBBS और BAMS की डिग्रियां तैयार कर गिरोह के अन्य सदस्यों को सप्लाई करती थी। इन डिग्रियों का इस्तेमाल कर भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था और उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।

CG Job Scam :   इससे पहले इस मामले में पुलिस चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लगातार हो रही कार्रवाई से यह स्पष्ट हो रहा है कि यह एक संगठित गिरोह था, जो लंबे समय से फर्जी डिग्री बनाकर लोगों को ठग रहा था। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।

CG Job Scam :    दरअसल दिनांक 17.02.2026 को प्रार्थी संजय निराला ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी एवं उसके रिश्तेदारों को पोस्ट आफिस के विभिन्न पदों में नौकरी लगाने एवं फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर देने का झांसा देकर कुल 2 करोड 34 लाख रू. लेकर किसी को नौकरी नही लगाकर धोखाधड़ी किया गया है। जिस पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 318(4), 335, 336(2), 338(3), 340(1), 340(2), 3(5), 111 बी.एन.एस. दर्ज कर विवेचना दौरान पूर्व में 04 आरोपी भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया था।

Previous articleDeputy CM Vijay Sharma :  छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक होगा सशस्त्र नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त
Next articleCompanion of the Voiceless : बेजुबानों का सच्चा साथी, कुदरगढ़ में इस आरक्षक ने अपनी सेवा से जीता दिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here