CG appointment: IAS रजत बंसल मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव , आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी भी संभालेंगे
रायपुर। CG appointment: छत्तीसगढ़ शासन 2012 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी रजत बंसल को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाया गया है। वे आयुक्त जनसंपर्क की भी जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
CG appointment: शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार रजत बंसल को केवल मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ जनसंपर्क विभाग (Commissioner, PR) की भी कमान सौंपी गई है। आदेश के मुताबिक उनके पास अब आयुक्त, जनसंपर्क (Directorate of Public Relations), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद (संवाद के जरिए विज्ञापन और ब्रांडिंग का जिम्मा), संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म (Geology and Mining), प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम (CMDC) विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।
देखें आदेश-

