रायपुर । IPS suspended: IPS रतनलाल डांगी को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। महिला के साथ कथित अश्लील चैट वायरल होने के मामले में राज्य सरकार ने ये कार्रवाई की है।आदेश में कहा गया है कि अधिकारी ने अपने पद के अनुरूप आचरण नहीं किया और गरिमापूर्ण पद पर रहते हुए नैतिकता के प्रतिकूल व्यवहार किया।
IPS suspended: उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और स्थापित सामाजिक व सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन किया।यह कृत्य अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के नियम 3(1-क) (i), नियम 2(ख) (vii) और नियम 17-क (दो) का उल्लंघन माना गया है। महिला ने श्री डांगी पर बिलासपुर एसपी रहते हुए यौन उत्पीडन करने का आरोप लगाया था और शिकायत पुलिस मुख्यालय में की थी। सरकार ने जांच में महिला की शिकायत सही पाए जाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया है।










