बिलासपुर। Bilaspur airport: बिलासपुर एयरपोर्ट से पहली बार नाइट फ्लाइट आज उड़ान भरेगी। इस ऐतिहासिक उड़ान का सीएम Vishnu Deo Sai उद्घाटन करेंगे और इसी फ्लाइट से रात में रायपुर के लिए रवाना होंगे। यह पहली बार होगा जब बिलासपुर एयरपोर्ट से रात के समय विमान उड़ान भरेगा।
Bilaspur airport: एयरपोर्ट प्रबंधन और जिला प्रशासन ने नाइट फ्लाइट संचालन के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, टेकऑफ का सटीक समय अभी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार हैं। नई सुविधा के लिए ट्रायल पहले ही सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।
Bilaspur airport: डीजीसीए Directorate General of Civil Aviation ने 6 फरवरी 2026 को बिलासा देवी एयरपोर्ट को नाइट लैंडिंग की अनुमति दी थी। एयरपोर्ट को Instrument Flight Rules (IFR) श्रेणी में लाइसेंस भी मिला है, जिससे अब खराब मौसम में भी सुरक्षित उड़ान संभव होगी।
26.93 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अपने बिलासपुर दौरे के दौरान 26.93 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे रिवर व्यू स्थित अटल कॉम्प्लेक्स के पास आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शहर प्रवास के दौरान लखीराम अग्रवाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेंगे। यह आयोजन Raja Raghuraj Singh Stadium में आयोजित किया जाएगा।










