बिलासपुर । CG News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेलगहना में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हालत में एक युवक से 17.90 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास दो सूटकेस और एक बैग में छिपाकर रखी गई यह रकम जब्त कर ली गई है।
बेलगहना पुलिस और ACCU की कार्रवाई
CG News : बेलगहना पुलिस और ACCU टीम की संयुक्त टीम ने आरोपी पवन बजाज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवक संदिग्ध हालत में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घूम रहा था, जिस पर टीम को शक हुआ। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्ती
CG News : पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत इस नकदी को जब्त किया है। आरोपी से पूछताछ में रकम के स्रोत को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आरोपी की भूमिका और पैसे के मालिकाना हक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।










