अम्बिकापुर । Unveiling of the Statue: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
Unveiling of the Statue : इस मौके पर श्री साय ने कहा कि वे हमारे प्रेरणास्रोत थे, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन के कई पदों को सुशोभित किया। आज उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया, ये सिर्फ मूर्ति नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी उनकी जिंदादिली और उनकी कर्मठता को याद दिलाते रहेगा।
Unveiling of the Statue : इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण चन्देल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, सरगुजा संभागायुक् नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा दीपक झा, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी राजेश अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त डी एन कश्यप, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।










