रायपुर। CG New Initiative : छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार जल्द ही सीएम हेल्पलाइन नंबर (CM Helpline) की शुरुआत करने जा रही है। यह नंबर 24 घंटे एक्टिव रहेगा, जिससे राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या या शिकायत सीधे सरकार तक पहुंचा सकेगा।
CM New Initiative : जशपुर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना का खाका पेश किया। दरअसल, सरकार का मकसद है कि आम आदमी को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
CM New Initiative : जानकारी के अनुसार यह हेल्पलाइन नंबर 24×7 काम करेगा। शिकायतों के निराकरण के लिए एक डेडलाइन (समय सीमा) तय की जाएगी। अगर तय वक्त पर अफसर ने समाधान नहीं किया, तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। शिकायतकर्ता को उनके मोबाइल पर अपडेट भी दिया जाएगा।
CM New Initiative : इस हेल्पलाइन के शुरू होने से छत्तीसगढ़ के दूर-दराज इलाकों जैसे बस्तर, सरगुजा और जशपुर के ग्रामीणों को रायपुर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कलेक्ट्रेट और तहसील दफ्तरों में अटकी फाइलें अब तेजी से दौड़ेंगी क्योंकि सीधे सीएम सचिवालय से इसकी मॉनिटरिंग होगी। इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और आम लोगों का सिस्टम पर भरोसा बढ़ेगा।










