Sushasan Tihar 2026 : सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर जिले के रामपुर गांव पहुंचे, जहां एक बार फिर उनकी सादगी और ग्रामीणों से जुड़ाव देखने को मिला। गांव पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने तेंदूपत्ता से बनी विशेष माला पहनाकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

Sushasan Tihar 2026 :  कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच बैठकर उनसे सीधे बातचीत की और सरकार की योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने संग्राहकों को चरण पादुका भी पहनाई, जिसे लेकर ग्रामीणों में खास उत्साह नजर आया।

Sushasan Tihar 2026 :  सुशासन तिहार के माहौल में मुख्यमंत्री गांव की चौपाल में पेड़ के नीचे बैठे और अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से पूछा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से मिल रहा है या नहीं। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बातें मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

Sushasan Tihar 2026 :  इस दौरान सीएम साय का संवेदनशील और सरल व्यवहार भी देखने को मिला। उन्होंने एक छोटे बच्चे को माला पहनाकर दुलार किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो गांव में चर्चा का विषय बनी रहीं।

Sushasan Tihar 2026 :  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं को कागजों से निकालकर सीधे गांव और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। सुशासन तिहार के जरिए सरकार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और मौके पर समाधान का प्रयास कर रही है।

Previous articleCG Paper Leak Case: 12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में दो और गिरफ्तार, PTI शिक्षक ने कांग्रेस नेता तक पहुंचाया पेपर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here