India T20I Squad Announced: मुंबई। बीसीसीआई ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान बनाएं गए हैं वहीं वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
India T20I Squad Announced: आज (6 जून) को मेन्स सेलेक्शन पैनल की भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के हेडक्वार्टर में बैठक हुई, जिसमें स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया गया। बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल कमेटी की मीटिंग में सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान बनाया गया है।
आयरलैंड से टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
भारत का आयरलैंड दौरा
• पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
• दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट
भारत का इंग्लैंड दौरा
टी-20
• 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
वनडे
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स










