CG News : बैकुंठपुर।  कोरिया जिले के बहुचर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर केस की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपने हाथों में ले ली है। सोमवार को पांच सदस्यीय CBI टीम बैकुंठपुर पहुंची और चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में डेरा डालने के बाद सीधे घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। टीम मामले से जुड़े हर पहलू की स्वतंत्र और विस्तृत जांच कर रही है।

CG News :  सूत्रों के अनुसार, CBI अधिकारी घटनास्थल से जुड़े भौतिक साक्ष्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ पुलिस जांच के दस्तावेज, केस डायरी और अन्य रिकॉर्ड का भी परीक्षण कर रहे हैं। इसके अलावा जांच से जुड़े अधिकारियों और संबंधित पक्षों से पूछताछ का सिलसिला भी शुरू हो गया है। यह मामला 16 जून को कोरिया जिले के नौगई क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड से जुड़ा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने 30 जून को इसकी जांच CBI से कराने की सिफारिश की थी।

CG News : भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपने दो साथियों वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह के साथ फॉर्च्यूनर वाहन में पहुंचे थे। आरोप है कि पुराने विवाद के निपटारे के बहाने उन्हें बुलाया गया, जहां उन पर हमला किया गया। इसके बाद वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इस हमले में भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों साथियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

CG News :  अब तक की पुलिस जांच में इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रारंभिक जांच में रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से चली आ रही रंजिश को वारदात की मुख्य वजह माना गया है। अब CBI पूरे घटनाक्रम, साक्ष्यों और पुलिस जांच की स्वतंत्र समीक्षा कर आगे की कानूनी कार्रवाई तय करेगी।

Previous articleCG Medical Education : छत्तीसगढ़ के 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को  सत्र 2026-27 में MBBS में प्रवेश की मिली मान्यता, सभी में 50- 50 सीटें
Next articleSECL CSR scheme : ‘एसईसीएल के सुश्रुत’  भारत सरकार के राजपत्र में अधिसूचित पहली CSR योजना बनी, दो वर्षों में 70 विद्यार्थियों ने पाई NEET में सफलता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here