Bilaspur Central Jail: बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल में डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गैस जलती हुई गैस भट्ठी में कूद गया और झुलसकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।इस घटना को लेकर खतरे का सायरन बजते ही जेल में अफरा-तफरी मंच गई।
Bilaspur Central Jail: हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत सेंट्रल जेल पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी FSL और पुलिस की संयुक्त टीम घटना की जांच कर रही है। एफएसएल की टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। कैदी की पहचान बृजेश उर्फ राहुल के रूप में हुई है। वह डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
Bilaspur Central Jail: जेल के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित गैसीफायर प्लांट की भट्ठी तक कैदी कैसे पहुंचा और उसने यह आत्मघाती कदम कैसे उठाया, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन घटना के सटीक कारणों के साथ-साथ जेल की सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित चूक की गहन जांच कर रहे हैं।इस घटना के बाद से जेल परिसर में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।









